| आत्म निर्भर भारत अभियान अंतर्गत रिर्सोस पर्सन का किया जा रहा चयन |
| - |
| हरदा | 11-जनवरी-2021 |
सहायक संचालक उद्यान हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले में आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम एफएमई स्कीम) के अंतर्गत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग उद्यमियों (लाभार्थियों) को जिला स्तर/ क्षेत्रीय स्तर पर हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिये रिर्सोस पर्सन (फेसिलेटर के रूप में) चयन किया जा रहा है। रिसोर्स पर्सन द्वारा एकल उद्योग एवं समूहों को डीपीआर तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएएसएआई के खाद्य मानकों, उद्योग आधार, जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाईसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैंड-होल्डिंग सेवाएं प्रदान करना आदि कार्य संपादित किये जाने होंगे। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिर्सोस पर्सन का भुगतान, बैंक से ऋण की स्वीकृति के बीस हजार रूपये की दर से भुगतान किया जाएगा। 50 प्रतिशत भुगतान बैंक ऋण की स्वीकृति के पश्चात किया जाएगा और शेष 50 प्रतिशत उद्योग को जीएसटी एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा एफएसएसआई मानकों के अनुपालन, परियोजना के इम्प्लीमेंटेशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चात किया जाएगा। जिला रिर्सोस पर्सन के चयन निर्धारित तीन वरीयता के आधार पर किया जावेगा। प्रथम वरीयता में जिला रिर्सोस व्यक्ति को खाद्य प्रोद्योगिकी में डिप्लोमा/ डिग्री के साथ अनुभव होना चाहिए। द्वितीय वरीयता में खाद्य प्रोद्योगिकी में डिप्लोमा/डिग्री होना चाहिए तथा तीसरी वरीयता में कृषि में डिग्री के साथ खाद्य प्रौद्योगिकी में अनुभव और डीपीआर तैयार करने वाला व्यक्ति होगा। निर्धारित योग्यता रखने वाला इच्छुक व्यक्ति जारी दिनांक से 15 दिवस के अंदर (15 दिवस के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किये जावेंगे एवं ऐसे आवेदन स्वत: निरस्त माने जावेंगे।) मय दस्तावेजों के साथ बंद लिफाफे में कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, भाग्यश्री पैलेस, डॉ. मौर्य कम्पाउण्ड, उत्कृष्ट विद्यालय के पास, छीपानेर रोड़ हरदा में कार्यालयीन समय प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे के मध्य ऑफलाईन स्वीकार किये जायेंगे। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय स्तर पर सम्पर्क कर सकते है। |
आत्म निर्भर भारत अभियान अंतर्गत रिर्सोस पर्सन का किया जा रहा चयन
जनवरी 11, 2021
0
अन्य ऐप में शेयर करें