स्‍वयं सहायता स‍मूहों द्वारा कराई जावेगी कार्यालयों में साफ-सफाई की व्‍यवस्‍थासमयावधि बैठक हुई आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
स्‍वयं सहायता स‍मूहों द्वारा कराई जावेगी कार्यालयों में साफ-सफाई की व्‍यवस्‍था
समयावधि बैठक हुई आयोजित
हरदा | 11-जनवरी-2021

    कलेक्टर श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर श्री संजय गुप्‍ता ने लंबित समयावधि पत्रों के निराकरण एवं 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु अपर कलेक्‍टर एवं सीईओ जिला पंचायत के निर्देशन में केम्‍प लगाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान समाधान ऑनलाईन के चयनित विषयों की समीक्षा की गई। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देशित किया किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत स्‍वीकृती एवं वितरण एक साथ हो। इस दौरान सीएम कलेक्‍टर कमिश्‍नर कान्‍फ्रेन्‍स के अंतर्गत बिन्‍दूओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्‍होने मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को तीनों नगर पालिकाओं के एक साथ अपशिष्‍ट प्रबन्‍धन प्‍लान्‍ट हेतु जगह चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्‍होने मुख्‍य नगर पालिका अधिकारियों को स्‍वयं सहायता समूहों के माध्‍यम से कार्यालयों में साफ-सफाई की व्‍यवस्‍था बनाने के निर्देश दिये।
      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने बैठक में निर्देशित किया कि जिन विभागों के अतिक्रमण है, वे संबंधित एसडीएम को सूचित करें। हरदा में अजनाल नदी से होने वाली बाढ़ को रोकने के लिये डीपीआर बनाने के निर्देश दिये। उन्‍होने सभी अधिकारियों को अपनी सम्‍पत्ति की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया। उन्‍होने निर्देशित किया कि ओआईसी स्‍तर पर भी लंबित शिकायतों की समीक्षा करें। जिस विभाग की समितियों की बैठक आयोजित की जाना है, उसकी सूचना माह के प्रथम सप्‍ताह में दी जावे।
      कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के संतुष्टीपूर्वक निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होने 300 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण के लिये केम्‍प लगाने के निर्देश दिये।
       बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री रामकुमार शर्मा एवं अपर कलेक्टर श्री जे.पी. सैयाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top