तिनका सामाजिक संस्था के खिलाड़ियों द्वारा निकाली गई साइकिल रैली

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
तिनका सामाजिक संस्था के खिलाड़ियों  द्वारा निकाली  गई साइकिल रैली
टिमरनी

तिनका सामाजिक संस्था द्वारा हरदा जिले में प्रोजेक्ट हिट इंडिया -फिट इंडिया चलाया जा रहा है इसके बैनर तले टिमरनी नगर में साइकल रैली टिमरनी रैन बसेरा से टिमरनी नगर के मुख्य स्थानों से गुजरी जिसे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा सुबह 7 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।साईकल रैली रैन बसेरा से न्यू मार्केट से होते हुए  बस स्टेशन , गांधी चौक , बस्ती रोड , शंकर मंदिर , होते हुए मंडी गेट से बापस रैन बसेरा पहुची।संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छ्ता का संदेश देना साथ ही नगर में खिलाड़ियों द्वारा फिटनेस का डोस-आधा घंटा रोज जैसे नारे भी लगाए गए ।तिनका सामाजिक संस्था की रैली में लगभग 100 कराटे खिलाडी शामिल हुए।रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो को खेल के प्रति आकर्षित करना , टिमरनी नगर को खेल की एक नई पहचान देना।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा थे जिन्होंने खिलाड़ियों को 20 डस्टबीन दिए ताकि खिलाड़ी  स्वच्छता से जुड़े रहे।इस रैली में  राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित  सतीश शुक्ला पंकज तिवारी, हीन अली खान,अंत मे तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर द्वारा सभी अतिथियों का एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया। इस रैली में मुख्य रूप से उदय सिंह ठाकुर, अनीश कहार ,रितेश ढोके, रितिक वर्मा ,अर्पण साकले, राधिका गौर, सम्मलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top