प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान ''''''''सम्मान" का प्रारंभ 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान ''''''''सम्मान" का प्रारंभ 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक
-
हरदा | 10-जनवरी-2021

महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केंद्र बिंदु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान ''''''''सम्मान" का प्रारंभ 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 11 जनवरी 2021 को दोपहर 1:30 बजे भोपाल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। हरदा जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह वर्द्धमान के निर्देशन में जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी एसडीओपी हरदा श्रीमती हिमानी मिश्रा के तत्वाधान में स्थानीय पुलिस के अलावा जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन, नगर पालिका, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेंटर, आंगनवाड़ी आदि विभागों के सहयोग से ''''''''सम्मान'''''''' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा हेतु जागरूक करना, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सचेत कर हतोत्साहित करना तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना (कुछ कहो कुछ करो समझदारी से) है।
 सम्मान अभियान की प्रमुख कार्यवाहियों में कम्युनिटी आउटरीच के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शिक्षण संस्थानों, झुग्गी झोपड़ी एरिया में पोस्टर लगाना, ऑटो टैक्सी, मिनी बस पर स्टीकर चिपकाना, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, भाषण, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक करना सम्मिलित है।, महिला सुरक्षा ऑडिट अंतर्गत टीम बनाकर महिलाओं को इकट्ठा करना, बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिला से चर्चा करना, ऐसे क्षेत्र चिन्हित करना जो महिलाओं की दृष्टि से संवेदनशील हो।, प्रतियोगिताओं के आयोजन अंतर्गत पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, टैगलाइन प्रतियोगिता सम्मिलित है।, साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता अंतर्गत महिलाओं, किशोरियों एवं युवाओं को मोबाइल सेफ्टी, सोशल नेटवर्क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों पर वार्ता तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाने वाली कार्यवाही अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम के लिए आम नागरिक द्वारा किए गए कार्य से रियल हीरो का चयन कर पुरस्कृत करना एवं अभियान के दौरान पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि कर उनके विनर को पुरस्कृत करना।, सम्मिलित है
    पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी ''''महिला जागरूकता गान'''' का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचारित कर आम नागरिकों को जागरूक किया जावेगा। 11 जनवरी 2021 को सम्मान कार्यक्रम के शुभारंभ की वेबसाइट लिंक http://webcast.gov.in/mp/cmevents/ है जिस पर कार्यक्रम को देखा जा सकता है आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इस साइट को ओपन कर अधिक से अधिक देखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top