| नेशनल लोक अदालत में निपटे 293 मामलें तथा राशि रूपये 1 करोड़ 35 लाख 56 हजार 450 के अवार्ड पारित |
| - |
| हरदा | 12-दिसम्बर-2020 |
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में 12 दिसम्बर 2020 को ऑनलाईन/ऑफलाईन नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय हरदा, व्यवहार न्यायालय खिरकिया तथा व्यवहार न्यायालय टिमरनी जिला हरदा में कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से जिला मध्यस्थता केंद्र (ए.डी.आर. सेंटर) हरदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संपन्न हुआ। नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा ने अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में लोक अदालत का महत्व बताते हुये लोक अदालत के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग करने हेतु अधिवक्ताओं एवं सभी विभागो के प्रमुख इलेक्ट्रानिक मीडिया व अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व पक्षकारों की प्रशंसा की। अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य द्वारा बताया गया कि 12 दिसम्बर 2020 की लोक अदालत में न्यायालयों के कुल 633 पेंडिग प्रकरणों को तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में 3860 प्रकरणों को लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निराकरण हेतु रखा गया था। न्यायालयों के रखे गये 70 पेंडिंग प्रकरणों में मोटर दुर्घटना दावा के 08 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 15 लाख 77 हजार के अवार्ड पारित हुये। इसी प्रकार कुल 08 आपराधिक शमनीय प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा धारा 138 एन.आई.एक्ट के 17 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 30 लाख 06 हजार 400 समझौता राशि के आदेश पारित हुये। सिविल प्रकरणों में 10 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 5 लाख 87 हजार 705/-के आदेश/अवार्ड पारित हुए। विद्युत अधिनियम के 06 प्रकरण का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 59 हजार का अवार्ड पारित हुआ। इसी प्रकार 20 वैवाहिक/कुटुम्ब न्यायालय के प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं वर्षो से अलग रह रहे परिवार एक लोक अदालत के माध्यम से एक हुये। प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में बैंकों के 81 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 72 लाख 15 हजार 514 के अवार्ड राशि पारित हुए । इसी प्रकार नगर पालिका /नगर परिषद के जलकर के कुल 04 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 18 हजार 592 की राशि जमा हुई एवं सम्पत्ती कर के 06 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें राशि रूपये 66 हजार 205 की राशि जमा हुई। इसी प्रकार विद्युत विभाग के कुल 123 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि रूपये 5 लाख 19 हजार समझौता राशि के रूप में वसूल हुई। प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में पुलिस परामर्श केन्द्र में घरेलू हिंसा/वैवाहिक विवाद के रूप में कुल 11 प्रकरणों को रखे गये थे, जिनमें से 08 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार 12 दिसम्बर 2020 की नेशनल लोक अदालत में कुल 293 प्रकरणो का निराकरण हुआ एवं राशि रूपये 1 करोड़ 35 लाख 56 हजार 450 के अवार्ड/आदेश पारित हुये तथा नेशनल लोक अदालत में 548 व्यक्ति लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य तथा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय हरदा श्री के.एन. सिंह तथा विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री एस.के. जोशी एवं द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश श्री अरूण श्रीवास्तव तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा श्रीमती अनुजा श्रीवास्तव व सभी न्यायाधीशगण एवं जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी तथा पक्षकारगण उपस्थित थे। |
नेशनल लोक अदालत में निपटे 293 मामलें तथा राशि रूपये 1 करोड़ 35 लाख 56 हजार 450 के अवार्ड पारित
दिसंबर 12, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें