फ़ोटो टिमरनी
सोलर मैन एवं सोलर गांधी के नाम से पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा के ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर चेतन सिंह सोलंकी (प्रोफेसर, IIT मुंबई) की 11 वर्ष चलने वाली सौर ऊर्जा स्वराज यात्रा का खिरकिया, हरदा, छिपानेर से होते हुए रविवार सरस्वती शिशु मंदिर, टिमरनी में आगमन हो रहा है । इस संबंध में विद्यालय की संचालन समिति के सचिव डॉ विवेक भुस्कुटे ने बताया कि सौर ऊर्जा से संचालित अत्याधुनिक, सर्वसुविधा युक्त बस का अवलोकन करने के लिए स्थानीय विद्यालय के साथ-साथ, नगर के सभी स्कूलों के कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी 13 दिसबंर रविवार दोपहर 2:30 बजे विद्यालय में आ सकेंगे । उन्होंने बताया कि इस आयोजन में टिमरनी विधायक संजय शाह एवं हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता भी उपस्थित रहने वाले हैं । उन्होंने आगे बताया कि दोपहर 4 से 5 बजे तक मुख्य वक्ता डॉक्टर चेतन सिंह सोलंकी द्वारा विद्यालय के सभागृह में सौर ऊर्जा विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा l जिसमें नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि इस कार्यक्रम में पधार कर सौर ऊर्जा से संबंधित जानकारी को साझा करें l