अब जिले के बेरोजगारों को भी सिखाया जाएगा हार्वेस्‍टर चलानाकंबाईन हार्वेस्‍टर ऑपरेटर का 30 दिवसीय नि:शुल्‍क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
अब जिले के बेरोजगारों को भी सिखाया जाएगा हार्वेस्‍टर चलाना
कंबाईन हार्वेस्‍टर ऑपरेटर का 30 दिवसीय नि:शुल्‍क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
हरदा 

    जिले के किसानों को अब कंबाईन हार्वेस्‍टर ऑपरेटर के लिये पंजाब-हरियाणा पर निर्भर नहीं रहना होगा। संभागायुक्‍त श्री रजनीश श्रीवास्‍तव की पहल पर कंबाईन हार्वेस्‍टर ऑपरेटर का 30 दिवसीय नि:शुल्‍क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उपसंचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास हरदा श्री एम.पी.एस. चन्‍द्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि अभियांत्रिकी विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा कौशल विकास केन्‍द्र बड़वाई भोपाल में कंबाईन हार्वेस्‍टर ऑपरेटर का 30 दिवसीय नि:शुल्‍क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इच्‍छुक आवेदक अपना आवेदन 12 दिसम्‍बर 2020 तक विभागीय ई-मेल एड्रेस aae.hos59@gmail.com पर भेज सकते है। या कार्यालय सहायक कृषि यंत्री पवारखेड़ा जिला होशंगाबाद में सम्‍पर्क कर अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते है। आवेदन हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्‍यता 10 वी पास, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष एवं ड्राईविंग लाईसेंस होना अनिवार्य है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top