प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य सम्‍पदा योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य सम्‍पदा योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित
-
हरदा | 19-अक्तूबर-2020

   सहायक संचालक मत्‍स्‍योद्योग हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि मत्‍स्‍य पालन विभाग भारत सरकार द्वारा एक फ्लेगशीप योजना प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य सम्‍पदा योजना की शुरूआत की गई है, जिसमें उत्‍पादन एवं उत्‍पादकता की वृद्धि के लिये प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य सम्‍पदा योजना में मछुआरों, मछली किसानों, युवा, महिला उद्यमियों आदि के लाभ के लिए अनेक गतिविधियॉं संचालित की गई है। इन गतिविधियों में हैचरिया, पुन: संचारी जल कृषि प्रणाली, बायोफलॉक, एक्‍वाफोनिक्‍स, जलाशय पिजरा कृषि, सजावटी नवोन्‍मेस ट्रेसिबिलिटी, प्रमाणन आदि शामिल है। इस योजना के क्‍लस्‍टर विकास पैमाने की अर्थव्‍यवस्‍थाए मात्स्यिकी क्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा में वृद्धि, हितधारकों की उच्‍च आय सृजन आदि की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य सम्‍पदा योजना में उद्यमशीलता के विकास और निजी क्षेत्र की सहभागिता को बढ़ाने के लिए एक अनुकूल वातावरण का सृजन होगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय सहायक संचालक मत्‍स्‍योद्योग हरदा से सम्‍पर्क किया जा सकता है तथा भारत सरकार राष्‍ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की वेबसाईट में भी देखी जा सकती है। इच्‍छुक आवेदनकर्ता कार्यालय सहायक संचालक मत्‍स्‍योद्योग हरदा से सम्‍पर्क कर 31 अक्‍टूबर 2020 तक आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते है। संचालनालय मत्‍स्‍योद्योग म.प्र. भोपाल द्वारा वर्ष 2021-22 के लिये वार्षिक कार्ययोजना निश्चित समय सीमा में जिला स्‍तरीय कमेटी में अनुमोदित कराये जाने के निर्देश है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top