22 तारीख से रबी फसल के लिए हरदा जिले में नहर में छोड़ा जाएगा पानी

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
22 तारीख से रबी फसल के लिए हरदा जिले में नहर में छोड़ा जाएगा पानी
-
हरदा | 20-अक्तूबर-2020

     सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राकेश दीक्षित द्वारा बताया गया कि 22 अक्टूबर से हरदा जिले में 1 लाख 5029 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई हेतु पानी छोड़ा जाएगा, जिसमें से 2775 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए माइनर डैम आमा खाल, जमुनिया, इमलीठाना से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस हेतु नहरों की साफ-सफाई, संधारण व्यवस्था एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण गति से किया जा रहा है।
   उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चंद्रावत के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष रबी फसल में 143000 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं एवं 45000 हेक्टर भूमि में चना की फसल बोई जाएगी। गत वर्ष 163000 हेक्टेयर भूमि में गेहूं बोया गया था, इस वर्ष 30000 हेक्टेयर भूमि चना में परिवर्तित होने की संभावना है, मक्का 3000 हेक्टेयर, सरसों 181 हेक्टेयर तथा 150 हेक्टेयर में मसूर बोए जाना संभावित है।

तवा बांध की बाई तट नहर में 22 अक्टूबर से छोड़ा जाएगा पानी

-


 तवा बांध की बाई तट नहर में  22 अक्टूबर से पानी छोड़ा जाएगा। अधीक्षण यंत्री तवा परियोजना श्री एसके सक्सेना ने बताया कि आयुक्त नर्मदापुरम  श्री रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार रबी फसलों हेतु, तवा परियोजना से बाई तट नहर में जल प्रवाह गुरुवार 22 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा।
   अधीक्षण यंत्री द्वारा बताया  गया कि सिवनी मालवा क्षेत्र में पानी पहुंचने में 24 घंटे एवम् हरदा जिले में 36-40 घंटे का समय लगता है। सभी कार्यपालन यंत्री को अपने अपने क्षेत्रों में पानी की सुचारू व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया गया  है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यकता अनुसार पानी छोड़ा जाकर लक्षित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति समय समय पर की जाती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top