“राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा और महात्मा गांधी” विषय पर वेब मीटिंग का आयोजन
टिमरनी
2 अक्टूबर को शासकीय स्नातक महाविद्यालय टिमरनी में कार्यालय निदेशक , स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग,मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जयंती के उपलक्ष पर “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा और महात्मा गांधी” विषय पर व्याख्यान/ परिचर्चा/ संवाद का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनीता रघुवंशी के द्वारा की गई।इस कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक डॉ महेंद्र सिंह तड़वाल , विशेष वक्ता डॉक्टर नीरज मालवीय , सुनित काशिव ,राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई प्रभारी धर्मेंद्र जमरा, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई प्रभारी मीनाक्षी यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं तकनीकी सहयोग दीपक मालाकार के द्वारा किया गया।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए छात्र छात्राओं में से प्रखर तिवारी, रक्षा राजपूत ,सोनाली दुबे और भारती इवने ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के विशेष वक्ता डॉक्टर नीरज मालवीय ने वर्तमान शिक्षा नीति 2020 का पूर्व शिक्षा नीति से तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया और वर्तमान नीति 2020 कैसे लाभकारी है को विस्तृत रूप में समझाया। सुमित काशिव ने गांधी जी के स्वाधीनता संग्राम को विस्तृत रूप से समझाया तथा श्री धर्मेंद्र जामरा एवं सुश्री मीनाक्षी यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना में गांधी जी के आदर्शों का समावेश बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में प्रकोष्ठ प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेंद्र सिंह तड़वाल
ने अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्र छात्राओं,विशेष वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।