गांधी जयंती पर उत्कृष्ट विद्यालय रेडक्रास यूनिट द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया
टिमरनी
2 अक्टूबर शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए सर्वप्रथम राष्ट्रपिता गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की पूजा अर्चना कर विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय एवं खेल परिसर तथा वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके पश्चात कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता अभियान में स्कूल के प्राचार्य अनिल तिवारी एवं समाजसेवी बृजेश रिछारिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं अन्य नागरिकों को विद्यालय की रेडक्रास यूनिट के द्वारा सेनीटाइजर एवं मास्क वितरण किया गया कार्यक्रम में हरिओम गौर प्रसन्न तिवारी पुरुषोत्तम राठौर यशवंत दमाड़े राजकपूर गौर एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।