किसानों की समस्या के लिए विधायक संजय शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाक़ात
टिमरनी
शुक्रवार को टिमरनी विधायक संजय शाह ने अपने क्षेत्र के किसानों भाइयो की समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से की मुलाक़ात । टिमरनी विधायक संजय शाह ने मुख्यमंत्री जी से मुलाक़ात कर बीमे में आई विसंगतियो को दूर करने तथा जिस गांव में बीमा राशि नही मिली है वहाँ बीमा राशि देने के लिए निवेदन किया साथ ही बीमे के लिए 2019 में पोखरनी एवं खुदया ग्राम राजपत्र में प्रकाशन होने से छूट गए थे उनको जोड़ने के लिए कहा गया ।विधायक संजय शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्षेत्र की अन्य समस्या से अवगत कराया जिसपर मुख्यमंत्री ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया ।