क्षेत्र में हुई खराब खरीब फसलों के सर्वे,बीमा राशि व शेष रहे मुआवजा राशि की मांग को लेकर विधायक संजय शाह ने मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री से की मुलाकात

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
क्षेत्र में हुई खराब खरीब फसलों के सर्वे,बीमा राशि व शेष रहे मुआवजा राशि की मांग को लेकर विधायक संजय शाह ने मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री से की मुलाकात
टिमरनी
टिमरनी सिराली विधानसभा के विधायक कुं संजय शाह ने भोपाल पहुंच किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मंत्री कमल पटेल जी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान से की मुलाकात, किसान समस्याओं से अवगत कराते हुए दिया पत्र निवेदन।विधायक शाह ने दिए निवेदन पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्रीय भृमण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में खरीब फसलें सोयाबीन,मक्का,मूंग उड़द सहित अन्य बोई गई फसलें अज्ञात बीमारी के चलते पूर्णतः खराब हो चुकी है इन फसलों का निरीक्षण सर्वे शीघ्र कराया जाए व किसान बंधुओ को इसका मुआवजा बीमा दिया जाए साथ ही विगत वर्ष सन 2018-19 की फसल बीमा राशि व 2019की शेष रही मुआवजा राशि किसान बंधुओ को शीघ्र दी जावे।विधायक शाह ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए क्षेत्र की  समस्याओं और किसान भाइयों की मांगों से अवगत कराकर शीघ्र हल कर मदद की मांग की जिसपर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री महोदय ने पूर्ण आश्वासन देते हुए विधायक शाह को आश्वस्त किया कि टिमरनी विधानसभा सहित प्रदेश के हर किसान बंधुओ के साथ प्रदेश सरकार साथ खड़ी है,शीघ्र ही फसलों का सर्वे कराया जाकर अन्य मांगे भी पूर्ण की जाएगी।आश्वासन मिलने पर
विधायक शाह ने कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top