कोरोना महामारी के इस दौर में अभिजीत शाह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई
इस अभियान के अंतर्गत आने वाले समय टिमरनी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा जगह-जगह जाकर कोविड-19 के बढ़ते खतरों से बचने के लिए *जागरूकता फैलाई जाएगी एवं मास्क वितरण के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता कि जाएगी। इस अभियान की शुरुआत रहटगांव तहसील के ग्राम सोडलपुर* के बाजार चौक पर जाकर की गई आज कांग्रेस कमेटी ने सभी दुकानदार एवं व्यापारी बंधुओं की दुकानों पर जाकर कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी दी एवं सभी से मास्क लगाने का निवेदन किया और जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत सोडलपुर में सभी दुकानदारों और ग्राहकों को अभिजीत शाह द्वारा मास्क वितरित भी किया गया ।
यह देख कुछ जागरूक नागरिकों ने सवाल पूछा कि क्यों नेता जी चुनाव फिर से आ गए हैं क्या? पर जब उनको पता चला कि अभी चुनाव नहीं आए हैं तो यह देख वह बहुत खुश हुए और उन्होंने अभिजीत शाह के माथे पर तिलक लगाकर तो कुछ बुजुर्गों ने हाथ उठाकर आशीर्वाद देकर खुशी व्यक्त की।यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर अभिजीत शाह के साथ रहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष शशि वर्मा टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष ओम सोलंकी युवा नेता विनोद पटेल मयंक पटेल राम भाटी संदीप सोलंकी विनोद सोलंकी सोनू गुर्जर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।