शालाओं में फीस कम करने के संबंध में जिला कलेक्टर से भाजपा मंडल ने की चर्चा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

शालाओं में फीस कम करने के संबंध में जिला कलेक्टर से भाजपा मंडल ने की चर्चा


टिमरनी - 

शालाओं में फीस कम करने के संबंध में जिला कलेक्टर  अनुराग वर्मा से भाजपा मंडल टिमरनी के द्वारा मुलाकात कर चर्चा की एवं आवेदन दिया गया। जिसमें कहा गया कि वर्तमान में कोरोना संकट के चलते शालाओं में शिक्षण कार्य बंद है परंतु फिर भी स्कूल संचालक अभिभावकों से फीस की मांग कर रहे हैं जो कि छात्रों के साथ अन्याय है और मांग की कि स्कूल बंद रहने की अवधि तक फीस माफ करने का आदेश करें साथ ही स्कूल संचालकों से यदि शासन से कोई शुल्क लेता है तो उस पर भी स्थगित किया जाए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गीते उपेंद्र गद्रे सुनील दुबे अतुल बारगे आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top