राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के द्वारा बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचाई

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के द्वारा बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचाई
     टिमरनी

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जब भी देश पर या समाज पर किसी भी प्रकार की आपदा आती है तो संघ के कार्यकर्ता लोगों को राहत पहुंचाने सबसे पहले पहुंचते हैं। वर्तमान में अतिवृष्टि के कारण नर्मदा नदी में आई बाढ़ के कारण नदी तट पर बसे अनेक गांव जलमग्न हो गए जिससे अनेक लोगों का आर्थिक नुकसान हुआ । इस संकट की घड़ी में संघ के स्वयंसेवकों ने राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया टिमरनी क्षेत्र के  लछोरा, शमशाबाद जलोदा और कुईगाड़ी में चार बाढ़ प्रभावित ग्रामों  में जाकर राहत प्रदान की। इस निमित्त  लगभग 100 स्वयंसेवक धाकड़ बस से स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर से प्रस्थान हुए । राहत सामग्री एक ट्राली और एक पिकअप के माध्यम से भेजी गई। इस सामग्री में आटा, चावल, गेहूं, दाल, खाद्य तेल ,टॉर्च, माचिस के पैकेट, बरसाती पॉलिथीन,नमक,   चादरे, शाल,  साड़ियां, बिस्किट, मच्छर की अगरबत्ती, ओडोनिल जैसी अनेक वस्तुएं वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने लगातार 3 दिनों तक अथक परि श्रम करके  समाज के  दानवीरों से, सामग्रियों का संग्रह किया और उनकी पैकिंग की । नर्मदापुरम विभाग के विभाग संघचालक धन्नालाल दोगने  और विभाग कार्यवाह  आनंद मुजूमदार  पूरे समय  वितरण में लगे रहे कार्यकर्ताओं की किस संवेदनशीलता की चर्चा चारों ओर हो रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top