कील कोरोना कैंपेन का हुआ शुभारम्भ, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के दलों घर जाकर की पड़ताल

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कील कोरोना कैंपेन का हुआ शुभारम्भ
स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के दलों घर जाकर की पड़ताल

 टिमरनी।               

    विकासखंड टिमरनी के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में आज से एक पखवाड़े तक चलने वाले कील कोरोना कैंपेन का शुभारम्भ किया गया।  ग्रामीण क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जाँच कर रहे है।वही नगरीय क्षेत्र में "मेरा टिमरनी रहेगा कोरोना फ्री" के नारे के साथ कील कोरोना कैंपेन की शुरुआत की गईा नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायिका एवं नगर परिषद् के वार्ड प्रभारी भी सर्वे में सहयोग कर रहे है।  विकासखंड में कुल तैंतीस टीम लगाई गई हैं, इन टीम में पांच सो कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक प्रतिदिन सर्वे कर रहे है। मॉनिटरिंग - अभियान के प्रथम दिवस कील कोरोना कैंपेन सर्वे दलों का निरिक्षण एसडीएम अंकिता त्रिपाठी, तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे द्वारा किया गया. ग्राम सोडलपुर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता ममता यादव दल के साथ नहीं मिलने पर एसडीएम द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गई वही चारखेड़ा, टिमरनी और पोखरनी में तहसीलदार धर्मेद्र चौकसे ने निरिक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top