शिकायत निवारण शिविर का हुआ आयोजन
टिमरनी-
मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी द्वारा बिजली देयकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए स्थानीय वितरण केंद्र स्तर पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कायार्लय परिषर में बुधवार किया गया। शिकायत निवारण शिविरों में बिजली बिल संबंधित शिकायतें, नए कनेक्शन, मीटर वाचन एवं बंद/खराब मीटर से संबंधित शिकायतें तथा अन्य ट्रिपिंग, बिजली व्यवधान, वोल्टेज कम ज्यादा होने व बिजली प्रदाय संबंधी शिकायतों का तुरंत निराकरण किया गया।इस दौरान एई राधेश्याम मालवीय जेई शिवम सुहाने आदि सहित स्टॉफ मौजूद रहा । विधुत विभाग जेई शिवम सुहाने ने बताया कि कंपनी बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। इसी दिशा में शिकायत निवारण शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं की बिजली देयक एवं बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया।