चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं : कलेक्टर डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं : कलेक्टर
डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम हुआ आयोजित


हरदा | 01-जुलाई-2020

   डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कोरोना महामारी के समय में चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरे विश्व में डॉक्टर्स ने जो काम किया है, उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है। धन्यवाद और थैंक यू जैसे शब्द इन सेवाओं के सामने बहुत छोटे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ जल्दी ठीक होकर घर जा रहे हैं, यह डॉक्टर्स और मेडिकल टीम की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि आप सभी इसी तरह अपना कर्तव्य निभाते रहें। उन्होंने सभी को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुमार यादव ने कहा कि धरती पर चिकित्सकों का दर्जा भगवान के समान है।
      इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा एवं सीईओ श्री यादव द्वारा जिला अस्पताल के चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी, सिविल सर्जन डॉ शिरीष रघुवंशी, जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top