टिमरनी मण्डी में फिर की गई पंजीयन व्यवस्था
टिमरनी
हरदा जिले में पांच और नवीन करोना पाजिटिव संक्रमित मिलने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए। मण्डी प्रशासन व्दारा सोमावार 15 जून से पुंनः पूर्वानुसार मोबाईल पर प्रतिदिन 150 ट्रालियों के पंजीयन की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। मण्डी समिति व्दारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार मोबाईल नंबर 7987828698.एवं मोबाईल नंबर 7697736140.पर प्रातः 11.00 बजे से सायं 2.00 बजे तक पंजीयन कराने के उपरांत कृषि उपज लाने हेतु दी गई तारीख को कृषक अपनी उपज हेतु मण्डी प्रांगण में ला सकेंगें। नवीन व्ययवस्था में 75 ट्रालियों को जिनका भाव प्रातः 11.00 बजे होगा उन्हें अपनी उपज प्रातः 10.30 बजे तक मण्डी प्रांगण में लाना होगी। इसी प्रकार दोपहर 2.00 बजे से भाव में विक्रय होने वाली ट्राली को मण्डी प्रांगण में 12.00 बजे के बाद प्रवेष दिया जावेगा । व्यक्ति प्रांगण में मुख्य गेट पर हेण्डवाष करके मास्क पहनने के उपरांत ही प्रांगण में प्रवेष कर सकेंगें। मण्डी प्रांगण में आने वाले प्रत्येक व्यक्तिं के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है मण्डी के मुख्य गेट पर आने वाले किसानों को अपनी स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेष दिया जावेगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रषासन व्दारा निर्णय लिया गया है कि मण्डी प्रांगण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को प्रवेष नहीं दिया जावेगा।