61 ग्रामों में बी 1 वाचन हेतु एवं अविवादित नामांतरण बंटवारा पीएम किसान योजना, राजस्व समस्याओं के निराकरण के लिये लगाये गय केम्प

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
61 ग्रामों में बी 1 वाचन हेतु एवं अविवादित नामांतरण बंटवारा पीएम किसान योजना, राजस्व समस्याओं के 
निराकरण के लिये लगाये गय केम्प 

 टिमरनी- 

तहसील टिमरनी के अंतर्गत 61 ग्रामों में बी 1 वाचन हेतु एवं अविवादित नामांतरण बंटवारा पीएम किसान योजना एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व अभियान के तहत गांव गांव केम्प  लगाए जा रहे हैं।तहसीलदार धर्मेद्र चौकसे ने बताया कि गांव में डोर टू डोर सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है। जिन आवेदकों के नामांतरण बंटवारा राजस्व संबंधी कोई भी समस्या हो तो उनका आवेदन कैंपों में प्रस्तुत कर सकते हैं जिसका निराकरण समय सीमा में किया जाएगा। पीएम किसान में जिन किसानों के खाते शेष है वह संबंधित पटवारी को बैक खाता आधार कार्ड समग्र आईडी दे सकते हैं। प्राप्त प्रकरणों का दिनांक 30 जून तक निराकरण कर दिया जाएगा कोई भी  फौती नामांतरण रजिस्ट्री नामांतरण अविवादित नामांतरण बंटवारा  व अन्य राजस्व समस्या सम्बंधित कोई भी  आवेदन पत्र शेष न रहे ऐसा प्रयास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top