मास्क नही लगाने वाले लोगों पर की चालानी कार्रवाई
टिमरनी
बुधवार नगर के बाजारों में मास्क नही लगाने वाले लोगों पर पुलिस थाना टिमरनी तहसील कार्यालय टिमरनी नगर पालिका टिमरनी की संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।इस मौके पर तहसीलदार धर्मेद्र चौकसे थाना प्रभारी राजेश साहू नगर पालिका टिमरनी सीएमओ आरडी शर्मा आदि मौजूद रहे।इस दौरान शहर टिमरनी में मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध में शहर में निकलकर लोगों व दुकानदारों को भी समझाइश दी गई। तथा जिन लोगों द्वारा मास्क नहीं लगाया गया उन पर चालानी कार्यवाही की गई जिसमे मास्क नही लगाने वाले 23 लोगो का चालान काटा गया। इस दौरान पटवारी दिनेश कुमार सिंह दुर्गा प्रसाद बोरासी रेवाशंकर ठाकुर सन्तोष लोहाना सुनील तिलवारी आदि तहसील , नगर पालिका तथा थाने का बल उपस्थित रहा।