नियमों के पालन नही करने पर दुकानदार की दुकान होगी 3 दिनों के लिये सील

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
आदेश का पालन ना करने पर दुकानदार की दुकान होगी 3 दिनों के लिये सील 

टिमरनी - मंगलवार तहसील कार्यालय में एसडीएम अंकिता त्रिपाठी के द्वारा नगर के व्यापारियों मीटिंग ली गई । जिसमें आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया
 सभी दुकाने प्रत्येक सप्ताह के रविवार को बंद रहेंगी केवल मेडिकल स्टोर खुलेंगे तथा सुबह से 11 बजे तक फल सब्जी और दूध की दुकानें खुलगी।सभी दुकाने प्रातः 9 से शाम के 6 के मध्य तक खुली रहेंगी {सब्जी की और दूध की दुकानें छोड़कर}आदेश का पालन ना करने पर दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं दुकान को 3 दिनों तक सील करने की कार्रवाई की जाएगी।स्टेशन चौराहे से लेकर शनि मंदिर तक की रोड नो व्हीकल जोन होगा जिस पर मोटरसाइकिल एवं अन्य महान चलाना प्रतिबंधित होगा ।इसके लिए आदेश अनुसार  तीन स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई जावेगी 
इस रोड  पर गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना देना होगा। व्यापारी  शीतल  जैन द्वारा सुझाव दिया गया जिस भी ग्राहक ने मास्क नहीं पहना है उसे कोई सामान नहीं दिया जाए इसका समर्थन सभी व्यापारी एवं प्रशासन ने किया।सभी दुकानदारों को अपनी दुकान पर यह लिखना अनिवार्य है 
नो मास्क  नो सामान। एडीएम अंकिता त्रिपाठी  द्वारा बताया गया कि उन्होंने कोविड-19 {कोरोना} के लिए एक टीम गठित करी हैजो प्रतिदिन बाजार में जाकर लोगों को जागरुक एवं निर्देशित करेगी जो  दुकानदार एवं व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करेगी।इस टीम के पास संपूर्ण अधिकार होंगे  जो स्वयं निर्णय लेकर चालानी कार्रवाई जुर्माना एवं दुकानों को सील करने का निर्णय ले सकती है।इस दौरान तहसीलदार धर्मेद्र चौकसे थाना प्रभारी राजेश साहू सीएमओ आरडी शर्मा आदि सहित अधिकारी कर्मचारी व व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top