66 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
66 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई
-
हरदा | 21-जून-2020

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए 67 सैंपल की रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई है। इनमें से 1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा शेष 66 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह खेड़ीपुरा कंटेन्मेंट क्षेत्र का निवासी है। रविवार को 70 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं तथा 9 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक जिले से कुल 491 सैंपल भेजे जा चुके हैं जिनमें से 418 की रिपोर्ट आ चुकी है। 73 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। वर्तमान में जिले में 15 एक्टिव मरीज़ है। 9 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में 1 हज़ार 764 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top