| लोकस्ट प्रोटोकाल के अनुसार प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करें-कलेक्टर |
| कलेक्टर एवं एसपी ने किया टिड्डी दल के मूवमेन्ट का निरीक्षण |
| हरदा | 22-मई-2020 |
उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल द्वारा धनवाड़ा तथा देवपुर रोड पर हो रहे टिड्डी दल के मूवमेन्ट का निरीक्षण किया गया तथा कृषको से चर्चा की गई, तत्समय फायर बिग्रेड द्वारा वृक्षों पर बैठी हुई टिड्डीयों पर किये गये स्प्रे का निरीक्षण भी कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा किया गया। उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत द्वारा प्रातः से टिड्डी के मूवमेन्ट की जानकारी कलेक्टर श्री वर्मा को दी गई। श्री वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि, टिड्डी दल के नियंत्रण के लिए उनकी लोकेशन ट्रेस करावे तथा लोकस्ट प्रोटोकाल के अनुसार प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करें, इस हेतु उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, द्वारा अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया श्री विष्णुप्रसाद यादव एवं तहसीलदार श्रीमति अल्का एक्का को पटवारी एवं ग्राम कोटवार के माध्यम से टिड्डीयों की रात्रि विश्राम की लोकेशन ट्रेस करवाने हेतु अनुरोध किया गया। श्री चन्द्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि टिड्डी दल जो कि, कल से दो भागो में विभाजित हो चूका है, का एक भाग उवां के जंगलो में पहुच गया है तथा दूसरा भाग लोनी, मरदानपुर में प्रवाहित माचक नदी के किनारो पर लगे वृक्षो पर गत रात्रि पाया गया, जिनके नियंत्रण के लिए पावर स्प्रेयर एवं ट्रेक्टर माउन्टेड स्प्रेयर से कीटनाशक का स्प्रे किया गया। पहला दल उवां के जंगलो से निकलकर उनका मूवमेन्ट करनपुरा, सोनतलाई, पीपलघटा, जामली, रेवापुर, गाडरापुर, छिड़गाव, सेनगुडमाल आदि ग्रामों में देखा गया है, इस दल से फसलों में कोई नुकसान नही हुआ है। कृषकों ने लगातार ध्वनि एवं धुआं उत्पन्न कर अपने खेतों में टिड्डियो को बैठने नही दिया, इसी कारण टिड्डी दल का उक्त ग्रामो में लगातार मूवमेन्ट देखा गया। इसी प्रकार खिरकिया विकासखण्ड में माचक नदी के किनारे लगे वृक्षो में जिस दल ने विश्राम किया था, उसका मूवमेन्ट मरदानपुर, धनवाड़ा, देवपुर, नीमसराय, पनधानिया, बेडियामाल, बंदीमुहाडिया, रामपुरा, लोलांगरा, जिनवानिया, आमासेल, बांरगा एवं बांरगी आदि ग्रामो में देखा गया। खिरकिया विकासखण्ड में विगत रात्रि को मध्य रात्रि तक कृषकों द्वारा अपने खेतों में लगातार ध्वनि एवं धुआ उत्पन्न किया गया, जिससे टिड्डियो का मूवमेन्ट उनकी फसल तरफ नही हो पाया और उनकी फसल सुरक्षित रही। |
लोकस्ट प्रोटोकाल के अनुसार प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करें-कलेक्टर कलेक्टर एवं एसपी ने किया टिड्डी दल के मूवमेन्ट का निरीक्षण
मई 22, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें