शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों को दायित्व सौंपे

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों को दायित्व सौंपे 

हरदा | 22-मई-2020

 
    कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी हरदा श्रीमती प्रियंका गोयल ने आदेश जारी कर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारियों को दायित्व सौंपे है।
      उन्होने सम्पूर्ण अनुभाग हरदा हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हरदा मोबाईल नम्बर 7389840112, थाना क्षेत्र कोतवाली हरदा हेतु तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी हरदा श्रीमती विंकी सिंहमारे मोबाईल नम्बर 8839606785, थाना क्षेत्र सिविल लाईन हरदा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी हरदा श्री महेन्द्रसिंह चैहान, सम्पूर्ण तहसील हंडिया हेतु तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी हंडिया श्रीमती अर्चना शर्मा मोबाईल नम्बर 8719652509 तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी हंडिया श्री भरत अहिरवार मोबाईल नम्बर 9907124145, सम्पूर्ण अनुभाग टिमरनी हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी टिमरनी कु. अंकिता त्रिपाठी मोबाईल नम्बर 9424441995 तथा सम्पूर्ण अनुभाग खिरकिया हेतु अनुविभागीय अधिकारी एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी खिरकिया श्री विष्णु यादव को दायित्व सौंपे है। कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।
      उन्होने निर्देशित किया है कि कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण करेंगे तथा स्थिति पर निगरानी रखेंगे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधी या छोटी से छोटी घटना की जानकारी जिला दंडाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को तत्काल दी जावे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top