ग्रामीण आबादी भूमि का होगा सर्वे ग्रामीण आबादी भूमि सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण हुआ आयोजित

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
ग्रामीण आबादी भूमि का होगा सर्वे 
ग्रामीण आबादी भूमि सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण हुआ आयोजित 
हरदा | 24-मई-202

   
    भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र की आबादी भूमि का सर्वेक्षण एवं अधिकार अभिलेख तैयार किया जाना है। इस हेतु राज्य की ग्रामीण आबादी सर्वे योजना को केंद्रीय स्वामित्व योजना के अंतर्गत संचालित किए जाने हेतु हरदा जिले का चयन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया है। इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जारी ग्रामीण आबादी सर्वे मार्गदर्शिका  में तथा आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा भी निर्देश प्रसारित किए जा चुके है। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री अनुराग वर्मा द्वारा आबादी भूमि सर्वे कार्य के क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी हेतु जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

     शनिवार को डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमती रीता डेहरिया एवं प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एन आर पंडाग्रे की उपस्थिति में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री सुरेखा यादव द्वारा जिले में आबादी भूमि सर्वे कार्य हेतु राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों, समन्वय अधिकारियों, पीसीओ आदि को प्रशिक्षण प्रदान किया। सुश्री यादव ने बताया कि ग्रामीण आबादी सर्वे योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र की आबादी भूमि का सर्वेक्षण एवं अधिकार अभिलेख तैयार किया जाना है। इससे ग्रामीण संपत्ति का रिकॉर्ड तैयार होगा जिससे ग्राम पंचायतें तथा ग्रामीण लाभान्वित होंगे। सर्वे के सफल क्रियान्वयन हेतु हितग्राहियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जानी है। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से ग्रामीण आबादी स्थल का सर्वे होगा तथा आबादी भूमि का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top