जिले के तीनों संक्रमित मरीज़ों ने जीती कोरोना की जंग "कहानी सच्ची है" अस्पताल में उपचार की व्यवस्थाओं को सराहा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जिले के तीनों संक्रमित मरीज़ों ने जीती कोरोना की जंग "कहानी सच्ची है" 
अस्पताल में उपचार की व्यवस्थाओं को सराहा 
हरदा | 13-मई-2020
 
   
  
  जिले के तीनों कोरोना संक्रमित मरीज़ बुधवार को स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर टिमरनी विधायक श्री संजय शाह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, एसपी श्री मनीष कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुमार यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अस्पताल के स्टाफ ने पुष्पवर्षा एवं तालियों के साथ उनका स्वागत किया तथा हौसला बढ़ाया। उन्हें आगामी 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने के संबंध में निर्देशित किया गया तथा दवाइयां दी गई। तीनों मरीज़ों ने अस्पताल में उपचार एवं खान-पान की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा उपचार में लगे समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने जिलों के अन्य नागरिकों के लिए संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे।
      इस अवसर पर विधायक श्री शाह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीनों मरीज़ स्वस्थ होकर  घर लौट रहे हैं इसके लिए समस्त डॉक्टर्स, नर्स एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में अभी कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। इस स्थिति को बरकरार रखने के लिए हमें सावधानी बरतनी होगी।
भटपुरा में भी हुआ स्वागत
    जिले की तीनों संक्रमित मरीज़ कोरोना की जंग जीतकर जब अपने गांव भटपुरा पहुंचे तो खिरकिया एसडीएम श्री विष्णु यादव के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासकीय टीम द्वारा तालियां बजाकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही अधिकारियों द्वारा उन्हें होम क्वारंटीन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
      उल्लेखनीय है कि ये तीनों संक्रमित मरीज़ एक ही परिवार के हैं। प्रथम संक्रमित युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके परिजनों के सैंपल लिए गए थे तथा परिवार की दो महिलाएं भी संक्रमित पाई गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top