नर्मदा सेवा समितियों के माध्यम से अवैध उत्खनन रोकने पर की ग्रामीणों से चर्चा

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नर्मदा सेवा समितियों के माध्यम से अवैध उत्खनन रोकने पर की ग्रामीणों से चर्चा 

हरदा | 12-मई-2020

    जिले में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए ग्रामों में गठित नर्मदा सेवा सुरक्षा समितियाँ कार्य करेगी। नर्मदा किनारे के सभी ग्रामों में इन समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा। इस  संबंध में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुमार यादव ने नर्मदा किनारे बसे गोंदागाँव गंगेश्वरी एवं छीपानेर का दौरा कर ग्रामवासियों से चर्चा की तथा स्थानीय अधिकारियों को सभी ग्रामों में समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों से नर्मदा के महत्त्व के संबंध में चर्चा की गई। नर्मदा सेवा समितियों के माध्यम से माँ नर्मदा की सुरक्षा में अपना सहयोग देने की अपील की गई। समितियों के पुनर्गठन के बाद इनके सदस्य रोस्टर के अनुसार ड्यूटी कर निगरानी करेंगे। अवैध उत्खनन की जानकारी प्रशासन को देंगे।
       अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में जागरूक कर सोशल डिस्टेंसिंग की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर  तहसीलदार श्री धर्मेंद्र चौकसे, नायब तहसीलदार श्री संदीप गौर सहित स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top