जिले में संचालित होंगे सीएससी, शासकीय आधार केन्द्र एवं लोक सेवा केंद्र कलेक्टर श्री वर्मा ने जारी की अनुमति

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जिले में संचालित होंगे सीएससी, शासकीय आधार केन्द्र एवं लोक सेवा केंद्र 
कलेक्टर श्री वर्मा ने जारी की अनुमति 
हरदा | 13-मई-2020


   
    कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त सीएससी, शासकीय आधार केन्द्र एवं लोक सेवा केन्द्रों को संचालित किये जाने की अनुमति प्रदान की है।
    उन्होंने समस्त केंद्र संचालकों को निर्देशित किया है कि समस्त केन्द्र परिसर और समस्त उपकरणों को प्रतिदिन सेनिटाईज करें। केंद्रों पर कार्यरत सभी ऑपरेटर एवं स्टाफ समय-समय पर हाथों को साबुन से धोकर या सैनिटाइजर का उपयोग कर  साफ रखें तथा कर्मचारी कार्य करते समय अपनी आँख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें। केन्द्रों पर आने वाले लोगों को बायोमैट्रिक उपकरणों का उपयोग करने से पहले उनके हाथों को साबुन एवं पानी साफ करवाएं। ऑपरेटर हर नामांकन के बाद बायोमैट्रिक उपकरणों को साफ करना सुनिश्चित करें।  सर्दी, खांसी आदि से पीड़ित किसी भी स्टाफ सदस्य को तब तक केन्द्र संचालन जारी रखने की अनुमति नहीं है जब तक की वह स्वस्थ न हो।यदि कोई आगन्तुक बुखार, सर्दी खांसी और साँस लेने में कठिनाई से पीड़ित है तो उसे स्वस्थ होने के बाद आने की सलाह दी जावे। सभी केंद्र संचालक केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी स्थिति में केंद्रों पर भीड़ एकत्रित न होने पाए। उक्त अनुमति मात्र कंटेंटमेंट एरिया एवं अस्पताल परिसर के बाहर स्थित केन्द्रों के लिये ही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top