कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने छिदगांव मेल चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, स्क्रीनिंग करवाने के पश्चात किया जिले में प्रवेश

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने छिदगांव मेल चेकपोस्ट का किया निरीक्षण 
स्क्रीनिंग करवाने के पश्चात किया जिले में प्रवेश 

    नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री रजनीश श्रीवास्तव रविवार को हरदा जिले के दौरे पर आए। जिले में प्रवेश करते हुए उन्होंने गंजाल पॉइंट पर होशंगाबाद तथा हरदा जिलों की सीमा पर बनाई गई छिदगांव मेल चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने नियम का पालन करते हुए चेकपोस्ट पर मौजूद स्वास्थ्य टीम से अपनी स्क्रीनिंग करवाई। उन्होंने निर्देशित किया कि बिना वैध अनुमति के किसी भी व्यक्ति को जिले की सीमा में प्रवेश न करने दे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top