| कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण |
| सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के दिए निर्देश |
नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री रजनीश श्रीवास्तव ने रविवार को हरदा जिले का दौरा कर खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सभी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए खरीदी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने बघवाड़ सायलो में खरीदी की सम्पूर्ण प्रक्रिया देखी। उन्होंने गेहूं की सैम्पलिंग, एफ ए क्यू जांच, बैगिंग, टैगिंग आदि की व्यवस्था देखी। उन्होंने डी के वेयर हाऊस एवं पुष्पांजलि वेयर हाऊस में बनाए गए सोडलपुर एवं नांदवा समितियों के खरीदी केंद्र देखें। उन्होंने दोनों समिति के खरीदी केंद्रों के लिए अलग -अलग रास्ते बनाने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने नीमाचा खुर्द खरीदी केंद्र पर परिवहन की व्यवस्था देखी। साथ ही उड़ा ख़रीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्य में लगे सभी कर्मचारियों एवं हम्मालों की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से करें। उपज का परिवहन करते रहें। केंद्रों पर बारदाने, पानी, छांव सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने जिले में उपार्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने जिले में उपार्जन संबंधी तैयारियों के संबंध में कमिश्नर श्री श्रीवास्तव को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपार्जन के लिए 19 सेक्टर अधिकारी बनाए गए है जो प्रतिदिन केंद्रों का भ्रमण कर निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। एसएमएस प्राप्त किसानों को पंचायत सचिवों के माध्यम से भी सूचना दी जा रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुमार यादव, एसडीएम सुश्री अंकिता त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। |
कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के दिए निर्देश
अप्रैल 19, 2020
0
अन्य ऐप में शेयर करें