बुधवार स्थानीय नागरिकों एवं सहयोगियों द्वारा कोरना आपदा से लड़ने में मुख्य भूमिका अदा कर रहे कर्म योद्धाओं का सम्मान किया गया एवं साथ ही अल्पाहार भी कराया गया। नगर के रामदेव मावा मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक दीपक भाटी द्वारा आज की पूर्ण व्यवस्था की गई। उनके में साथ शीतल जैन, राजेश जैन, नीतीश अग्रवाल,अमित गर्ग ,गौरव शुक्ला, राहुल जैन एवं अंकित कनेरे मौजूद रहे। मित्र मंडल के द्वारा सर्वप्रथम शासकीय अस्पताल में सभी डॉक्टरों नर्सों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सम्मान पुष्पगुच्छ से किया गया।स्थानीय नगर प्रशासन पुलिस का सम्मान किया गया एवं अल्पाहार कराया गया। हम सभी आभारी हैं उन समस्त लोगों के प्रति जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश में विपरीत परिस्थिति में देश सेवा कर रहे हैं।