गेहूं खरीदी केंद्रों पर हुई स्क्रीनिंग
टिमरनी । बुधवार से शासन द्वारा गेहूँ की खरीद का कार्य प्रारंभ कराया गया है । इन केंद्रों पर कार्यरत स्टाफ, हम्माल और फसल बचने आए कृषकों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई ।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने बताया की इस कार्य हेतु तीन दलों का गठन किया गया जिनके द्वारा सोलह केंद्रों पर पहुंचकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई ।
दल ने बघवाड़, छिदगांव, मनियखेडी, चारखेड़ा, रहटगांव, आलमपुर, धनगांव, दुधकछ, तजपुरा, करताना, गोंदगांव कला, चौकडी एवं पोखरनी मे 369 लोगों का स्वास्थ्य जांचा । दल मे डॉ परमानंद छलोत्रे, डॉ मीनाक्षी, पूजा यादव, करिश्मा माथनकर, सत्यनारायण गौर, मुकेश बताने, श्याम पटेल शामिल रहे ।
बीपीएम आशीष साकल्ले ने बताया कि खरीद केंद्रों कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी गई । सभी को मास्क पहनने एवं हाथ धुलाई के बारे मे बताया गया ।