नागरिको ने रांगोली बनाकर किया कोरोना योद्धा का धन्यवाद

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
नागरिको ने रांगोली बनाकर किया कोरोना योद्धा का धन्यवाद 
 टिमरनी -    भाजपा महिला मोर्चा मंडल द्वारा नगर में  इस समय देश में चल रही कोरोना की महामारी से लड़ने वाले हमारे सच्चे योद्धा डॉक्टर्स, पुलिस कर्मी, स्वच्छता प्रहरी एवं प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद देने के लिए  धन्यवाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।    भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल ने बताया कि सभी नगर वासियों से आग्रह किया गया था कि अपने अपने घरों के सामने धन्यवाद देते हुए रंगोली बनाए, साथ ही रंगोली बनाते समय शासन द्वारा दिए गए सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करने को कहा गया। रंगोली बनाने के बाद उस रंगोली की फोटो व्हाट्सएप पर बुलवाई गई। प्रतियोगिता में नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का निर्णय लॉक डाउन खत्म होने के बाद आगामी परिस्थितियों को देखते हुए लिए जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेते हुए नगर वासियों ने बहुत ही सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाकर अच्छे अच्छे संदेशों के माध्यम से डॉक्टर्स, पुलिस कर्मियों, स्वच्छता प्रहरियों, एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महिला मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल, महामंत्री भावना रावत, योजना अग्रवाल, अनीता परदेशी, पुष्पा रात्रे, क्षमा मालवीय, मीरा कैथवास, अक्षता शांडिल्य, रीना कुशवाह, बेला जलखरे, अनामिका मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।नगर के परदेशी पुरा में पालवे निवास पर अपूर्वा अमित पालवे द्वारा पुलिस डॉक्टर सफाई कर्मचारी को धन्यवाद देती रांगोली बनाई गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top