समर्थन मूल्य पर शुरू हुई खरीदी जिला कलेक्टर ने किया केन्द्र का निरीक्षण
अप्रैल 15, 2020
0
टिमरनी - विकासखण्ड के सहकारी समिति केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन केंद्र अंतर्गत गेंहू खरीदी कार्य बुधवार से शुरू हो गया है।प्रशासन की मौजूदगी में सभी 49 केंद्रों में से लगभग 45 केंद्रों पर खरीदी कार्य शुरू हुआ है।इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा,एसपी मनीष अग्रवाल ने खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी,एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान कृष्णा एग्रो पार्क खरीदी केंद्र(चारखेड़ा सहकारी समिति),सायलो प्लांट बघवाड(छिदगांव, बाजनिया सहकारी समीति),एवं कात्यायनी वेयर हाउस(पोखरनी सह समीति) पहुंचे कर निरीक्षण किया गया। प्रारम्भ में प्रत्येक केंद्र पर 6 छोटे रकबे वाले किसानों को sms देकर बुलाया गया है कुछ जगह कृषक नही आ रहे थे उन्हें समझाया गया।प्रत्येक केंद्र पर सोशल डिस्टेंश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।कुछ केन्दों पर मिली लेबर न होने से तुलाई कार्य बिलम्ब हो रहा है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी खरीदी केंद्र सुचारू रुप से आरम्भ हो जाएंगे।इस दौरन एसडीएम अंकिता त्रिपाठी एसडीओपी आरके गहलोद तहसीलदार धर्मेद्र चौकसे आदि मौजूद रहे।किसान बंधुओ से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु खरीदी केंद्रों पर मास्क, सेनेटाइजर व अन्य सावधानियां आवश्यक रूप से बर्तें व एसएमएस में बताया गया निर्धारित दिवसों एवं समय पर ही उपार्जन केंद्र में आए।
अन्य ऐप में शेयर करें