शासकीय स्नातक महाविद्यालय टिमरनी के छात्र छात्राओं के द्वारा राजाबरारी शिक्षण संस्थान का औद्योगिक भ्रमण किया गया। महाविद्यालय में संचालित स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण हेतु छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का दल राजाबरारी शिक्षण संस्थान पहुंचा जहां छात्र छात्राओं ने रोजगार मूलक गतिविधियों का अवलोकन किया। राजाबरारी शिक्षण संस्थान के स्टाफ द्वारा छात्र छात्राओं को संचालित हो रही गतिविधियों जैसे डेहरी प्रोडक्ट्स ,फैशन डिजाइनिंग, मोटर मैकेनिक, हैंडीक्राफ्ट, बंबू क्राफ्ट इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। जिसे छात्र-छात्राओं ने भली-भांति समझा एवं रोजगार संबंधी उपयोगिता को भी विस्तृत रूप से जाना। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ जे के जैन सर ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य क्षेत्र में उपस्थित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं के रोजगार संबंधी अवसरों को खोजना है। इस औद्योगिक भ्रमण में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विनीता रघुवंशी डॉक्टर नीरज मालवीय सादिया पटेल बरखा जायसवाल मीनाक्षी यादव महेंद्र तलवार सत्य प्रकाश यादव धर्मेंद्र जावरा दीपक मालाकर सुमित काशिव पंकज खैरनार समेत महाविद्यालय के साथी गण शामिल हुए राजा बरारी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की एवं प्राचार्य डॉ विनीता रघुवंशी ने आभार माना।