टिमरनी
नगर के न्यूमार्केट में गली नम्बर एक मे स्थित इलेक्ट्रॉनिक रिपेरिग दुकान व गोदाम में शुक्रवार अज्ञात कारण से आग लगने से लगभग 22 लाख रुपये का सामान जल गया।शनिवार राजस्व निरीक्षक मोहन लाल ठाकुर द्वारा मोके पर पहुच कर पचनाम बनाया गया।जिसमें राजेश प्रसाद गुर्जर के गोदाम में रखे फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन एलईडी फर्नीचर आदि लगभग 18 लाख रुपय व रितेश रात्रे की इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान में रखे लगभग 250000 रुपए का सामान जल कर खाक हो गया ।शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे के लगभग अज्ञात कारण से आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड व नागरिको द्वारा कड़ी मस्कत कर आग पर काबू किया गया।