भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया

 हैदराबाद डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ घटित हुई जघन्य घटना के विरोध में गुरुवार टिमरनी में भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला।   भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल ने बताया कि  यह कैंडल मार्च सूर्या टॉवर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौक तक निकाला गया। जिसमे महिलाओं एवं छात्राओं ने दोषियों को फांसी की मांग को लेकर नारे लगाए। रैली में छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रियंका रेड्डी को इंसाफ दिलाने के लिए बनाए हुए पोस्टर लेकर विरोध जताया। रैली में मौजूद सैकड़ों महिलाओं हाथो में कैंडल और मशाल लेकर जुलुश निकाला। मशाल जुलूस के अंत में बस स्टैंड पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे सभी ने मौन रखकर डॉ प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल ने कहा कि देश में आए दिन महिलाओं एवं बेटियों के साथ होने वाली  घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को सख्त से सख्त कानून बनाना चाहिए, ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को सीधे फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
रैली में मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल, मीना कुशवाहा, बेला जलखरे, क्षमा मालवीय, योजना अग्रवाल, अक्षता शांडिल्य, अनीता परेदेशी, पुष्पा रात्रे आदि उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top