वैश्विक शांति एवं न्याय के लिए‘जय जगत 2020’ यात्रा ने किया जिले में प्रवेश,विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
टिमरनी।
गांधीवादी विचारों के साथ पूरी दुनिया में वैश्विक शांति एवं न्याय के लिए विश्व स्तर पर "जय जगत 2020" यात्रा का आयोजन किया गया है। यह पद यात्रा ने शुक्रवार गंजाल पुल के रास्ते हरदा जिले में प्रवेश किया ।जहां यात्रा में विभिन्न देशों आये शान्ति दूतों का स्वागत किया जाएगा।इस दौरान पूर्व विधायक आर के दोगने अभिजीत शाह राहुल जायसवाल आदि सहित ग्रामीण जन शामिल हुए । जय जगत 2020 यात्रा मेंं शाामिल यात्रीयो का जगह जगह सामाजिक संस्था व सघठन एव नागरिको दारा भव्य स्वागत किया गया ।इस दौरान स्थानीय बस स्टेशन चौराह पर युवक काँग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल पुष्ममालो से स्वागत किया व तिमिरहरणी युवा मण्डल दारा छिदगांव रोड के पास स्वागत सम्मान किया गया । इस दौरान शेडो संस्था व तिनका सामाजिक संस्था के दारा स्थानीय रेन बसेरा में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ।इस दौरान शेडों संस्था के द्वारा वैश्विक शांति और न्याय स्थापित करने में युवाओं की भूमिका विषय पर एकता परिषद के संस्थापक प्रसिद्ध गांधीवादी व‘जय जगत 2020’यात्रा की अगुवाई कर रहे राजगोपाल पी व्ही का व्याख्यान दिया गया। इसके बाद फोक स्टूडियो शेडों बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी शानदार प्रस्तुति दी गई । 14 दिसंबर को सुबह टिमरनी से हरदा के लिए 15 किलोमीटर का युथ मार्च आयोजित किया जाएगा। हरदा में तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2 अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट से शुरू हुई‘जय जगत 2020’यात्रा हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई स्थानों से होते हुए मध्यप्रदेश में है। यात्रा के दरम्यान हर जगह शांति दूतों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। पुलिस, प्रशासन, बौद्धिक समुदाय एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा इस यात्रा का स्वागत किया जा रहा है और यात्रा के उद्देश्यों के साथ वे अपने को जोड़ते हुए अहिंसा एवं न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। यात्रा में 15 देशों के शांति दूत शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि वैश्विक शांति एवं न्याय के लिए बा-बापू यानी महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर शुरू की गई है। यह यात्रा दुनिया के कई देशों से होते हुए अगले साल 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय जिनेवा पहुंचेंगी, जहां 25 से 2 अक्तूबर के बीच हज़ारों शांति दूतों का समागम होगा। यात्रा 30 जनवरी2020 को सेवा ग्राम, वर्धा, महाराष्ट्र स्थित गांधी आश्रम पहुंचेगी, जहां भारत में यात्रा के समापन पर बा-बापू की 150वीं एवं आचार्य विनोबा भावे की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शांति महासभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा अन्य देशों के लिए रवाना हो जाएगी।