तोतापरी आम लगाने हेतु छिदगांव तमोली में कार्यशाला संपन्न

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
तोतापरी आम लगाने हेतु छिदगांव तमोली में कार्यशाला संपन्न

 टिमरनी
 कृषको की आय बढ़ाने के उद्देश से एवं उसे व्यवसायिक रूप देने हेतु उद्यानिकी विभाग जैन इरीगेशन के साथ मिलकर  किसानों को 1-2 एकड़ में तोतापरी आम  लगाने हेतु प्रोत्साहित कर रहा है यह बात  छिदगांव तमोली सोसायटी में आयोजित आम कार्यशाला में हरदा जिलें की सहायक संचालक उद्यान श्रीमती पाटिल ने कही। वही उन्होंने बताया कि तोतापरी आम लगाने पर उद्यान विभाग द्वारा किसानो को 43,200 रूपये प्रथम वर्ष अनुदान दिया जाएगा जिससे कृषक आम के पौधे और ड्रिप सिस्टम स्थापित करेंगें । तीन वर्ष पश्चात जैन इरिगेशन वाकायदा अनुबंध के तहत किसानों से कच्चे माल के रुप में 8 से 10 रूपये प्रति किलो ग्राम केरी खरीदेगा। जिससे किसानों को प्रति वर्ष एक निश्चित आय प्राप्त होगी उद्यान विभाग के श्री साबले  ने कहाँ कि किसान भाई इसके साथ ही पौधो के मध्य इंटर क्राप भी लेकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है ।यह कदम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही किसानो को निश्चित आय प्रदान करेगा ।समिति संचालक शिवदान सिंह राजपूत, रामजीवन गुर्जर, बलराम राजपूत आदि कृषको ने भी तोतापरी आम में जिज्ञासाए प्रकट की वही कार्यक्रम का संचालन विभाग के अनिल ग्रिड एवं संयोजन गुलाब सिंह खराड़ी ने किया।
इफको के प्रतिनिधि योगेंश दुबले ने जल विलय जिंक,नाईट्रोजन और कापर के विषय में किसानों को विस्तार से चर्चा की कार्यक्रम की अध्यक्षता गाँव के प्रबुद्ध कृषक और पूर्व संरपच गजराज सिंह खड़बाड़ीया ने की तथा कार्यक्रम की भूमिका समिति अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने रखी वही आभार प्रर्दशन समिति प्रबंधक उत्तम सिंह राजपूत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top