जनवरी 10 से आयोजित होगी श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला
टिमरनी 
नगर में कई दशको से व्याख्यानमाला समिति द्वारा श्रद्धेय भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। व्याख्यानमाला में देश और विदेश के ख्यातिमान प्रवक्ता द्वारा विभिन्न विषयो पर अपने विचार रखे । इस वर्ष व्याख्यानमाला के 28वॉ वर्ष में  जनवरी 10, 11और 12 जनवरी को गढ़ी टिमरनी में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से आयोजित हेागी। प्रथम दिवस शुक्रवार 10 जनवरी वक्ता श्री हुकुमचन्द्र साँवला अंतर्राष्टीय उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद द्वारा विषय हल्दीघाटी का सच तथा द्वितीय दिवस शनिवार 11 जनवरी श्री सुहासराव हिरेमठ सदस्य अ.भा.कार्यकारणी राष्टीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विषय  सामाजिक समरसता- समय की पुकार एवं तृतीय दिवस रविवार 12 जनवरी विषय सेवा सर्वागीण उन्नति का मार्ग पर अपने विचार प्रदान करेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top