टिमरनी
राष्टीय स्वयंसेवक संघ का टिमरनी तहसील का प्रकटोत्सव कार्यक्रम रविवार सरस्वती शिशु मंदिर टिमरनी में आयोजत हुआ। जिसमे स्वयंसेवको द्वारा शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।ठण्ड होने के बाबजूद स्वयंसेवको का हौसला व अनुशासन देखते ही बना।राष्टीय स्वयंसेवक संघ द्वारा टिमरनी तहसील में लगने वाली शाखाएँ संचालित होती जिसमे स्वयंसेवको को अनेक शारिरिक व बौद्धिक कार्यक्रम व अनुशासन आदि सिखाया जाता है जिसका प्रतिवर्ष समाज के समक्ष प्रकटोत्सव के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है । कार्यक्रम में विभाग प्रचारक सुरेन्द सोलंकी विभाग संघचालक धन्नालाल दोगने जिला संघचालक अनिल जैन आदि उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य वक्ता सुरेंद्र जी ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी ।इस मौके पर गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र राजपूत सेवानिवृत्त प्राचार्य ने की। कार्यक्रम में अधिक संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।