आविष्कार मेकथॉन में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टिमरनी की टीम ने मिडिल ग्रुप में जीता कांस्य पदक

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
 आविष्कार मेकथॉन में  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टिमरनी  की टीम ने  मिडिल ग्रुप में जीता कांस्य पदक 
टिमरनी                       

   दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय साइंस और रोबोटिक्स के सबसे बड़े महोत्सव का रविवार 15 दिसंबर को विजेताओं के चयन के साथ समापन हो गया। इस महोत्सव में दो अलग-अलग प्रतियोगिताएं आई.आर.सी. लीग और आविष्कार मेकथॉन आयोजित किए गए। आविष्कार मेकथॉन में टिमरनी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की टीम ने  मिडिल ग्रुप में  कांस्य पदक प्राप्त किया है।इन्होंने  बुजुर्गों  के लिए एक अनोखी पर्सनल सेफ्टी स्टिक एवं पर्सनल सेफ्टी सीट बेल्ट बनाया है।इस प्रतियोगिता मे 3 चरण होते है। पहले चरण में 650 से अधिक पंजीयन किये गए थे। जिसमें से दूसरे चरण के लिए 350 मॉडलों का चयन किया गया तथा तीसरे और आखिरी चरण में सिर्फ 103 मॉडलों का चयन किया गया है । सरस्वती विद्या मंदिर , टिमरनी विद्यालय से कक्षा दसवीं के छात्र - सागर बिल्लोरे ,  यश गोखले तथा अभिषेक गौर ने बनाया हुआ "पर्सनल सेफ्टी स्टिक" ,और "स्मार्ट सीट बेल्ट" का प्रोटोटाइप  दिल्ली में दिनांक 14 व 15 दिसंबर को प्रदर्शित किया गया ।यह  आयोजन बच्चों के लिए रोबोट्स बनाने वाली कंपनी आविष्कार ने किया गया था. इसमें पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 103 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें 1000 से भी अधिक बच्चों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में अपनी महारत दिखाई और कई अद्भुत व अनोखे आविष्कार पेश किए.  'अविष्कार मेकथॉन' एक मंच है जहां महत्वाकांक्षी बच्चे अपने इनोवेशन लेकर आगे आए और साइंस व रोबोटिक्स के क्षेत्र में अपने जुनून को सभी के सामने पेश किया.इन छात्रों ने श्री प्रवीण गौर एटीएल प्रमुख और श्री अखिल माहुले एटीएल सहयोगी आचार्य के मार्गदर्शन में ये मॉडल बनाये।उनकी इस उपलब्धि पर छात्रों के माता-पिता एवं विद्यालय कि समिति के अध्यक्ष सुधाकर  जोशी सचिव  विवेक भुस्कुटे कोषाध्यक्ष  श्री शीतल  जैन सहित समस्त समिति , प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top