जूडो खिलाड़ी अमीषा काले का खेलो इंडिया में हुआ चयन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
जूडो खिलाड़ी अमीषा काले का खेलो इंडिया में हुआ चयन 

 टिमरनी                           

  जूडो नेशनल प्रतियोगिता लखनऊ में अमीषा ने जीता कांस्य पदक। शहर में हुआ पांच दिवसीय जूडो नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जिसमें +78 किलोग्राम वजन भार में तिनका सामाजिक संस्था की अमीषा  पिता रूप कुमार काले ने तमिलनाडु को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। टिमरनी महाविद्यालय जुडो प्रशिक्षिका भावना चौबे ने बताया की अमीषा टिमरनी शासकीय महाविद्यालय की छात्रा है अमीषा इसी वर्ष बेहतर प्रदर्शन के कारण ही  खेल अकेडमी में चयन हुआ है। अमीषा कई प्रतियोगिताओ में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है ओर एक बार फिर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी खेलो इंडिया में।इस अवसर पर पुलिस विभाग से किसन उइके भोपाल अकैडमी के कोच  अमित बिग तथा अमीषा की टिमरनी कराटे कोच रितेश तिवारी  मना मंडलेकर लोकेश प्रधान अनीश काहार अनिल मल्हारे निशा रामकुचे नीलम रॉय मनीष भैसारे मोना खरे दिव्या विले ने खिलाड़ी को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top