NCC दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी स्थित उद्यान का किया कायाकल्प
टिमरनी.
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में रविवार की सुबह शासकीय बीएसबी महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स कदमताल करते हुए पहुंचे। छात्र एनसीसी प्रभारी के.पी. नागरे एवं छात्रा एनसीसी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी अग्रवाल के नेतृत्व में 75 केडेट्स का दल अस्पताल परिसर में एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता श्रमदान गतिविधि के लिए एकत्रित हुए ।चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे एवं डॉ पुष्प देशमुख ने कार्यक्रम अधिकारीयों और केडेट्स का परिसर में स्वागत करते हुए स्वच्छ स्वस्थ सर्वत्र कायाकल्प अभियान के बारे में बताया. उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्त्व भी बताया. लैब तकनीशियन सतीश धुर्वे ने हाथों की धुलाई के लाभ बताने के साथ हाथ धुलाई के सही तरीके का डेमो दिया. विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक आशीष साकल्ले ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए इन कार्यक्रमों में युवाओं से सक्रीय भागीदारी करने की अपील की।एनसीसी अधिकारी दुर्गेश नंदिनी अग्रवाल ने केडेट्स को गार्डन को स्वच्छ कर उसका कायाकल्प करने का लक्ष्य दिया।सभी केडेट्स ने के पी नागरे एवं विजेंद्र पाटिल के निर्देश अनुरूप परिसर में स्थित बागीचे की कुछ ही घंटो में सूरत बदल दी। एनसीसी छात्राओं ने जोश दिखाते हुए अपने हाथों में फावड़ा, कुदाल और तगारी उठाई वही छात्रों ने पुरे मैदान में लगी खरपतवार को उखाड़ फेंका. केडेट्स ने आपसी समन्वय बनाते हुए सुन्दर क्यारी बनाकर मिटटी भरी व रंगरोगन किया।युवा केडेट्स ने करीब दो घंटे पुरा जोर लगाकर जोश और उत्साह के श्रमदान किया कुछ ही घंटों में उद्यान की रंगत को बदल कर रख दिया।बीएमओ डॉ एम के चौरे ने महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट का आभार व्यक्त करते हुए इस उद्यान का नाम राष्ट्रीय कैडेट कोर उद्यान रखने की घोषणा की जिस पर सभी केडेट्स ने अपनी सहमती व्यक्त करते हुए इसे पूर्ण रूप से विकसित करने का संकल्प लिया। एनसीसी दिवस नवम्बर माह के चतुर्थ रविवार को एनसीसी दिवस के तौर में मनाया जाता है।राष्ट्रीय कैडेटकोर का उद्देश्य युवा नागरिकों में चरित्र निर्माण, भाईचारा, अनुशासन, धर्म निरपेक्ष द्रष्टिकोण, साहसिक भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है. एकता और अनुशासन एनसीसी का आदर्श वाक्य है । जिसमें कैडेट्स पूर्व एस यू ओ सिद्दार्थ कौशल एस यू ओ राकेश पीपलोदे यू ओ अभिषेक गौर, अजय , आकाश , अदित्य सुमित ,रोहित ,अनुराग, रोहित,अंकुश, सौरभ ,गर्ल्स कैडेट्स महिमा दर्शिखा दीपिका कीर्ति आरती प्राची भारती मेघा ऋषिका आदि उपस्थित रहे ।