पशु चिकित्सा एव पशुपालन विभाग दारा विकासखण्ड स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना कार्यक़म का आयोजन कृषि उपज मण्डी टिमरनी में किया गया।कार्यक्रम 18 नवबंर से 22 नवंबर तक आयोजित हुआ जिसमें पशुपालको ने अपने दुधारू पशु लेकर पहुचे।जिसमे भैसवंशीय में मुर्रा नस्ल की भैंस 11.321लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के साथ पशुपालक गंभीरसिंह रामनारायण जाट नोसरपुरा प्रथम व द्वितीय पशुपालक बलराम देकरण यादव टिमरनी की भैस नस्ल मुर्रा दुग्ध 9.40लीटर एव तृतीय योगेश सूरजमल नामदेव की भैस नस्ल मुर्रा दुग्ध 8.635लीटर रही।वही गौवंशीय में 13.153 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ दुग्धकच्छ के पशुपालक नरेंद्रसिंह मोतीसिंह की साहीवाल नस्ल की गाय प्रथम रही।द्वितीय दुग्धकच्छ के पशुपालक अर्जुन सिंह देवीसिंह तोमर की गाय 11.662 लीटर दुग्ध तृतीय अभिषेक कैलाश गोलिया की 11.178लीटर दुग्ध देने वाली गाय रही।इस दौरान डॉ धर्मेंद्र यादव डॉ दिलीप केकरे महेश कौशल आर एन गोर आदि सहित पशुपालक व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहा।