स्थानीय महाविद्यालय टिमरनी में 13 एमपी बटालियन होशंगाबाद के निर्देशानुसार महाविद्यालय में एनसीसी इकाई 16 नवंबर से 22 नवंबर तक एनसीसी स्थापना दिवस सप्ताह मना रही है एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट के पी नागरे ने बताया कि उसी के अंतर्गत आज गुरूवार को महाविद्यालय में कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की है जिसमे कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर राकेश महेंद्र मनीष लोकेश चंदन सुमित आकाश रोहित आदित्य विशाल अजय अंकित अनुराग राजेश अनिल आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विनीता रघुवंशी ने कैडेटस के द्वारा इस तरह के कार्यों की सराहना की एवं हम सभी का यह कर्तव्य है कि हमारे आसपास के परिसर को साफ रखें और हमारे देश को साफ एवं स्वच्छ रखने में अपना अहम योगदान दें । इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ छात्रा एनसीसी अधिकारी नंदिनी अग्रवाल विजेंद्र गुर्जर सुनीत काशिव पंकज खैरनार दीपक मालाकार आदि कैडेटस के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की