रविवार 24 नवम्बर को एन.सी.सी. दिवस के अवसर पर राधास्वामी हाई स्कूल ने स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे 13 एमपी बीएन एनसीसी होशंगाबाद के कड़ेट्स ने शाला से लेकर न्यू मार्केट होते हुए टिमरनी रेल्वे स्टेशन तक स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली। स्टेशन पहुंच कर परिसर में एनसीसी कड़ेट्स तथा शाला के स्काउट्स दल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर में झाड़ू लगाया गया, झाड़ियों की सफाई तथा जगह जगह पॉलिथीन, बॉटल, सूखा कचरा इत्यादि को साफ किया गया। इस अभियान में राजबोरारी इस्टेट एवं शाला के प्रबंधक शिवेन्द्र भटनागर, सहायक प्रबंधक सरन दास सतसंगी, प्राचार्य विमल प्रकाश, एनसीसी अधिकारी टी/ओ ए.गुरुसरन, स्काउट प्रभारी दिनेश सिंह, सहित शाला के अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।