विभिन्न मांगों को लेकर मण्डी सचिव को सौपा ज्ञापन

त्रिमूर्ति न्यूज दीपक यादव
0
विभिन्न मांगों को लेकर मण्डी सचिव को सौपा ज्ञापन
टिमरनी।                        

  कृषि उपज मंडी टिमरनी में  हम्मालों दारा 50 किलो की तुलाई व अन्य मांगों को लेकर कृषि उपज मण्डी मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमे कृषि उपज मंडी के सयोजक अनिल वैध व तवा हम्माल संघ के संरक्षक  शांतिकुमार जैसानी व हम्माल सेवा समिति के कमलेश कौशल व तुलावटियों ने मांग रखी।जिसमे 50 किलो की तुलाई तत्काल लागू की जाए।5 रूपरे मैं हम्मल व तुलावटियों को खाना उपलब्ध कराया जाए।साल मैं 4 मेडीकल कैम्प लगवाया जाए ।हम्माल विश्राम कक्ष उपलब्ध कराया जाए।मण्डी मैं कार्यकर्त मजदूरों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।मण्डी के हम्मालों को ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया कर लाइसेंस दिलवाया जाए।
कृषि उपज मंडी के प्रदेश संयोजक अनिल वैध ने मंडी सचिव से कहा की यह मांग समस्त मंडियों मैं लागू है परंतु यह टिमरनी मण्डी मैं लागू नही होने की बात कही गई ।जिस पर मण्डी सचिव ने कहा कि यह मांग के लेटर आ गए है उन्हें टिमरनी मंडी मैं लागू किया जाएगा।तवा हम्माल यूनियन के संरक्षक व अधिवक्ता शांतिकुमार जैसानी ने कहा कि मजदूरों हम्माल तुलावटी के लिए शासन की योजना का किर्यावन होना चाहिए,50 किलो की मांग को लेकर जैसानी ने मंडी सचिव के सामने मांग रखी जिसमें मंडी सचिव ने कहा कि कल अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी के साथ बैठक है जिसमे मंडी बोर्ड के आदेश को लेकर चर्चा कर लागू किया जाएगा।इन मांगों को तत्काल मंडी सचिव के द्वारा माना गया और कहा कि इन मांगों पर कल से ही कार्य किया जाएगा।ज्ञापन देते समय धर्मेंद्र कौशल,चंद्रभान वर्मा, राजेन्द्र सोलंकी,पप्पू कौशल,राजेश मडलेकर, अनीश खान,रमेश राजोरिया,करण सिंह राजपूत,दिनेश कौशल आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top